February 24, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बद्रीनाथ धाम में मंदिर पूजा काउंटर से 92 हजार रुपये चोरी।

1 min read

विनय उनियाल

चमोली : बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने के दिन मंदिर के पूजा काउंटर से 92 हजार रुपयों की चोरी की खबर है।
बात दे कि 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे श्रद्धालुओ द्वारा पूजा काउंटर पर काफी भीड़ होने पर चोरों ने काउंटर से 92 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। कांउटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने रुपये चोरी की सूचना मंदिर समिति अधिकारियों को दी। जिसके बाद थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चोर की सीसीटीवी में तस्वीर दिखाई दे रही है। लेकिन चोरों की तस्वीर साफ नही दिख पा रही है। चोरों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर बद्री केदार मंदिर समिति के सीईओ बी.डी सिंह ने बताया कि मंदिर के सिंह द्वार के पास पूजा काउंटर से चोरी की सूचना उनके कर्मचारी द्वारा दी गई जिसमें चोरों ने 92 हजार रुपये चोरी किये है। कहा कि चोरी की शिकायत बद्रीनाथ थाने में की गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की ढूंढने में लगी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed