March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

औली रोपवे में 27 कर्मचारी कोरोना संक्रमित।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : सीमांत विकासखंड जोशीमठ में कोरोना विस्फोट होने के साथ ही औली रोपवे के 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है, कि इससे पहले जनपद में एक भी कोरोना का मामला सक्रिय नहीं था। इन कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कोविड टेस्ट करवाए गए थे अचानक से रविवार को इन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि सभी 27 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। व मेडिकल टीम द्वारा सभी को उपचार भी दिया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed