March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

रिमझिम बारिश के साथ समय पर उत्तराखंड पहुंचा मानसून, ज्यादातर इलाकों में वर्षा जारी, भारी बारिश का अलर्ट

1 min read

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों को छोड़ समूचे उत्तराखंड में मानसून अपने सामान्य समय पर पहुंचा है। प्रदेशभर में रिमझिम वर्षा जारी है और अगले कुछ दिनों में वर्षा का क्रम कहीं-कहीं तेज हो सकता है। केरल में बीते 24 मई को पहुंचने के बाद जून मध्य में मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इसमें थोड़ा विलंब हुआ और मौसम विभाग 21-22 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जता रहा था। हालांकि, मानसून अपने सामान्य समय पर 20 जून को प्रदेश में सक्रिय हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय 20 जून माना जाता है। पिछले वर्ष मानसून 27 जून को पहुंचा था और उससे पहले भी दो वर्ष मानसून जून के अंतिम सप्ताह में ही पहुंचा। हालांकि, वर्ष 2021 में मानसून ने 13 जून को दस्तक दे दी थी। अब इस बार 24 मई को ही मानसून केरल में पहुंच गया। जहां से उत्तराखंड में पहुंचने में करीब 20 दिन का समय माना जाता है। इस हिसाब से 14 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में दस्तक देने का अनुमान था, लेकिन बीते सप्ताह मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुमान से दो दिन पहले ही मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर गया। इस बार मई में सामान्य से लगभग दोगुना वर्षा हुई और जून में अब तक सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

 

Spread the love

More Stories

You may have missed