निजी अस्पतालों की मनमानी के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिया धरना।
1 min read
मसूरी : प्रदेश युवा कांग्रेस के आहवान पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कोरोना काल में निजी अस्पतालों की मनमानी के विरोध में अपने आवास पर धरना दिया।
धरना देने पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी में निजी अस्पताल मनचाहे दाम वसूल रहा है जिसका डिजिटल माध्यम से विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एक जुट होकर कोरोना महामारी से लड़ रहा है व कई सामाजिक संस्थाए पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं ऐसे में निजी अस्पताल अपनी स्वार्थ सिद्धी कर रहे है व मनमाने दाम वसूल रहे हैं जबकि सरकार ने बाकायदा रेट लिस्ट जारी की है ताकि लोगों को राहत मिल सके व लोगों पर अधिक भार न पडें लेकिन सरकार ने इसके अनुपालन के लिए कुछ नहीं किया जिसका लाभ निजी अस्पताल उठा रहे हैं। हालात यह है कि प्रदेश की जनता सरकार की इस छूट के बावजूद मुश्किल की इस घड़ी में लुट रहे हैं जिसका युवा कांगे्रस पुरजोर विरोध करती है व प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस लूट को तत्काल बंद किया जाय ताकि आम आदमी को राहत मिले वही चेतावनी भी दी कि यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो युवा कांगे्रस प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को मजबूर होगी।
