Categories

May 31, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बंगाल की घटनाओं की विरोध में मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी भाजपा।

1 min read

देहरादून :  पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर व भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर हो रहे हमलो के ख़िलाफ भाजपा कर्यकर्ता मंडल स्तर पर 5 मई को धरना प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडढा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यकर्ता कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मंडल में 20 की सख्या में शामिल होकर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर लोकतंत्र पर हमला कर भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या ,मारपीट और दफ़्तर फूकने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें अन्य विपक्ष की चुप्पी साधकर मौन रहना बहुत ही शर्मनाक है।

मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर बुधवार को प्रदेश के सभी 252 मंडलो में पश्चिम बंगाल में हो रहे गुंडागर्दी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

Spread the love

You may have missed