Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

डूंगरी गांव से रुद्रप्रयाग जा रहा परिवार हादसे का शिकार

1 min read

Oplus_0

परिवार डूंगरी गांव से रुद्रप्रयाग जा रहा था। डूंगरी मार्ग पर उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।

आपकी जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग छह बजे के आसपास, डूंगरी से रुद्रप्रयाग के लिए निकली हुई एक परिवार कार (UK13A 4341) डूंगरी मोटरमार्ग पर हादसे का शिकार हुई। इस हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी गई थी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में जाकर देखा तो पाया कि दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में कलपेश्वरी(58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल(50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल(70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी(45) पत्नी जितपाल पूजा(27) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।

Spread the love

More Stories

You may have missed