March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

आज आदि कैलाश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लिया

1 min read

Oplus_131072

आज आदि कैलाश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लिया। CM Dhammi ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का सहयोग किया।

आज आदि कैलाश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लिया। CM Dhammi ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का सहयोग किया। शांतिपूर्ण वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न दिखे। उनके योग अभ्यास ने यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ बनाता है, बल्कि हमें प्रकृति से भी जोड़ता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति प्रदान करते हैं। मैं चाहता हूँ कि माता पार्वती और देवाधिदेव महादेव सदैव सभी पर कृपा करते रहें।

योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में कहा, योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है, जो मनुष्य की मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है।

कहा, तनाव को कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने और असंभव लक्ष्यों को पाने में नियमित योग अभ्यास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उसने कहा कि मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। योग जीवन को बदल सकता है। योग करने से शरीर, श्वास और मन एकजुट होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उनके सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। कहा, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस वर्ष 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को स्वयं एवं समाज के लिए योग सूत्र के साथ किया जा रहा है।

Spread the love

More Stories

You may have missed