March 16, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

देहरादून-लखनऊ के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत, CM धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजधानी को बेहतर ट्रेन सेवा से जोडऩे के मद्देनजर देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन पर जोर दिया है। उन्होंने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में इसका आग्रह भी किया। इसके अलावा टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति देने के साथ ही रेल सेवाओं के विस्तार का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से भेंट के दौरान प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार व देहरादून को जोडऩे के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का फिर से परिचालन करने और टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से राज्यवासियों व पर्यटकों को सुगम यातायात सुलभ होगा। साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी। रेल मंत्री ने सभी विषयों पर हर संभव सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।

Spread the love

You may have missed