January 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

उत्तराखण्ड में होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन,खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की तारीफ की

1 min read

उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी करेगा। वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है। वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है। वहीं उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड (Uttarakhand) राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

खेल मंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए दी बधाई
खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।
खेल मंत्री ने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

Spread the love

More Stories

You may have missed