Categories

November 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, पंचूर से शुरू होगी अंतिम यात्रा

1 min read

YogiAdityanathMotherFuneral उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा.

पौड़ी गढ़वाल/हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया जाएगा. मां के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान वो बेहद भावुक नजर आए. बताया जा रहा है कि सीएम योगी सड़क मार्ग से लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे. हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उनकी मां के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.

गौर हो कि मां सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए. साथ ही उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया. घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है. आज पंचूर स्थित पैतृक आवास से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी.

हरिद्वार में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और कई वरिष्ठ राजनेता व संत-महात्मा अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. प्रशासन की ओर से पंचूर से लेकर हरिद्वार तक सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस: पैतृक गांव पंचूर में रहने वाली सीएम योगी की माता 91 वर्ष की थीं. वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के कारण उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके थे.

Spread the love

More Stories

You may have missed