Categories

November 20, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

BREAKING NEWS: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का देहांत, पौड़ी के पंचूर गांव से आई दुखद खबर

1 min read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का नाम सावित्री देवी था, वो पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में रहती थीं

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है. उनकी माता सावित्री देवी का आज निधन हो गया है. योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने ईटीवी भारत से फोन पर बात कर इस दुखद समाचार की पुष्टि की है.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का नाम सावित्री देवी था. वे एक गृहिणी थीं और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं. बीते महीनों में उनका स्वास्थ्य कई बार खराब हुआ था. तब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंचे थे.

सावित्री देवी को अधिक उम्र के कारण थी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें: योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी की उम्र 88 साल थी. अधिक उम्र के चलते उनको कुछ दिक्कतें अक्सर होती रहती थीं. 14 मई 2024 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भी भर्ती कराया गया था. तब सावित्री देवी जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती थीं. तब योगी आदित्यनाथ मां का हालचाल लेने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे.

योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहता है: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब 6 साल पहले साल 2020 में निधन हो गया था.

Spread the love

More Stories

You may have missed