Categories

November 9, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

‘कांग्रेस सत्ता में आई तो गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी’, शहीद स्मारक से गणेश गोदियाल का बड़ा बयान

1 min read

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गणेश गोदियाल ने शहीद स्मारक पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी.

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने राज्य के मौजूदा हालातों, आंदोलनकारियॉ के सपनों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाई जाएगी.

गणेश गोदियाल ने कहा कि, उत्तराखंड प्रदेश आज भी शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेश की जनता के सपनों के अनुसार नहीं बन पाया है. राज्य आंदोलनकारियों ने जिस परिकल्पना के साथ राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया, उस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल प्रयास ही नहीं, बल्कि मजबूत राजनीतिक इच्छा की भी आवश्यकता है. यह असंभव नहीं, बल्कि बिल्कुल संभव है.

हमेशा मैंने बात को इंगित किया है कि गैरसैंण राजधानी के विषय में निर्णय लेना, प्रत्येक व्यक्ति के ग्राम सभा के दायरे में रोजगार देना, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी मुख्य बातें हैं, जिसपर काम होने की जरूरत है. जिस प्रकार सम्मान के साथ समझौते राज्य हित में नहीं बल्कि अपने हितों में नेता करते आ रहे हैं, इससे राज्य के सम्मान पर ठेस पहुंची है.
-गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस-

गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह सरकार के कारनामों को घर-घर तक पहुंचाए और जनता को सच्चाई से अवगत कराएं. उन्होंने बताया कि, इसी उद्देश्य से कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने जनता के सामने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो उत्तराखंड को शहीदों के सपनों के अनुरूप गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाकर विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा.

Spread the love

You may have missed