Categories

November 2, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

हरिद्वार में रिश्ते हुए तार-तार: 16 साल की बेटी से अश्लील हरकत, कलयुगी पिता गिरफ्तार

1 min read

Haridwar sexual harassment case एक पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है.

हरिद्वार: हरिद्वार की बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने मां को आपबीती बताई तो मां ने ही अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया.

हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही पति पर नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं 31 अक्टूबर को महिला ने बहादराबाद कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दी. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है. विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. महिला का आरोप है कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ आए दिन गाली गलौज और मारपीट भी करता है.

आरोपी की हरकतों के चलते नाबालिग बेटी भय और मानसिक पीड़ा में रहने लगी थी. हिम्मत जुटाकर उसने अपने कलयुगी पिता की सारी करतूत के बारे में जानकारी दी. हिम्मत जुटाकर मां ने भी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है.
-अमरजीत सिंह, बहादराबाद कोतवाली प्रभारी-

इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम आरोपी के किराये के मकान पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Spread the love

More Stories

You may have missed