Categories

October 24, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप, मुंबई के सभी यात्री सुरक्षित

1 min read

मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल के बाद फिर उड़ान भरी

नई टिहरी: शहर के बौराड़ी स्टेडियम में ट्रांस भारत हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं. पायलट ने हालांकि इसे प्रिकॉशनरी लैंडिंग बताया है. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जिस तरह से लैंडिंग हुई है, वो इमरजेंसी लैंडिंग जैसी ही थी.

बैराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि वो सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहे थे. इसी दौरान बीच में टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी स्टेडियम में प्रिकॉशनरी लैंडिंग करनी पड़ी है. जब हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग होने लगी तो वहां मौजूद लोग घबरा गए. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग और खेल रहे बच्चे अचानक हेलीकॉप्टर को उतरते देख वहां से भाग खड़े हुए.

इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप: टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आज सुबह ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने से हलचल मच गई. हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. इसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे. हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियाती (Precautionary) तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग कराई गई. हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान: पायलट के द्वारा हेलीकॉप्टर की चेकिंग करके कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया. घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. मौकं पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन सिद्दीकी ने बताया कि-

हेलीकॉप्टर अचानक हमारे नजदीक आया. इससे हम चौंक गए. हम लोग घबरा गए. हेलीकॉप्टर ऐसे आया कि जैसे कोई बाइक राउंड में घूमती है. बच्चे खेल रहे थे सब इधर-उधर भाग गए.
-मोहसिन सिद्दीकी, प्रत्यक्षदर्शी-

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी परमानंद मैठाणी ने बताया कि-

हम मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. अचानक बहुत तेजी से हेलीकॉप्टर आया. जब लास्ट में ये लगा कि हेलीकॉप्टर उतरने वाला है, तो हम लोग भाग खड़े हुए. लोग इसे इमरजेंसी लैंडिंग बता रहे हैं.
-परमानंद मैठाणी, प्रत्यक्षदर्शी-

पायलट ने क्या बताया: ईटीवी भारत संवाददाता ने हेलीकॉप्टर के पायलट से भी बात की. उन्होंने कहा कि-

ये एक प्रिकॉशनरी लैंडिंग है. हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से चला था. हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी जा रहा था. इसमें 6 लोग सवार थे. सभी लोग पैसेंजर थे. ये ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर है.
-हेलीकॉप्टर पायलट-

Spread the love

More Stories

You may have missed