Categories

October 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

1 min read

कांग्रेस नेता और समर्थकों द्वारा मारपीट करने के कथित आरोप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है.

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद कोतवाली तक पहुंच गया. आरोप है कि कांग्रेस नेता वरुण बालियान अपने समर्थकों के साथ आरके मिशन रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में घुस गए और दुकानदार, उसकी पत्नी और बेटे के साथ पाइप व रॉड से मारपीट की. घटना में दुकान का सामान भी बिखर गया. पीड़ित की शिकायत पर कनखल पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरके मिशन रोड पर रविदास मंदिर निवासी कृष्ण नारायण सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे. इसी दौरान कांग्रेस नेता वरुण बालियान, हिमांशु राजपूत, दिव्यांश अग्रवाल, विवेक भूषण, राहुल चौधरी और राहुल शर्मा समेत 20 से 25 लोग दुकान में घुस आए.

आरोप है कि सभी ने पाइप और रॉड से उन पर हमला कर दिया. बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी गीता रानी और बेटे भानु प्रताप के साथ भी मारपीट की गई. पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और दुकान का सामान बिखेर दिया. इसके बाद उन्होंने कनखल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

वरुण बालियान कांग्रेस नेता है, उनकी माता हरिद्वार नगर निगम से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं. जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शिक्षेत्तर कर्मचारियों के संघ का धरना चल रहा है. धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता वरुण बालियान भी पहुंचे थे. इसके बाद कृष्ण नारायण सिंह ने फेसबुक पर टिप्पणी कर दी. आरोप है कि इस टिप्पणी से नाराज वरुण बालियान और उनके समर्थकों ने विरोध जताया.

विवाद बढ़ने पर कृष्ण नारायण सिंह ने धरने के दौरान ही माफी भी मांग ली थी. आरोप है कि इसके बावजूद रविवार को वरुण बालियान और उनके कई समर्थक कृष्ण नारायण सिंह की हार्डवेयर की दुकान पर पहुंच गए. यहां मारपीट किए जाने का आरोप है. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

Spread the love

More Stories

You may have missed