Categories

September 22, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषित, जानिए डेट और किसका टर्म हो रहा पूरा

1 min read

उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तिथि का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान।

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के दो राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 नवंबर 2026 को खाली हो रही 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. उत्तर उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है.

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तिथि का ऐलान: निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा. फिर 16 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किए जाएंगे.

नरेश बंसल का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है. वर्तमान समय में इन सीटों पर अरुण सिंह, गीता एलायंस चन्द्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा, डॉ दिनेश शर्मा, हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके चलते उत्तर प्रदेश में एक राज्य सभा सीट पहले ही खाली हो गई थी. इसी तरह उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है. वर्तमान समय में इस सीट से नरेश बंसल सांसद हैं.

दरअसल, साल 2020 के नवंबर महीने में उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव हुआ था. उसमें एकमात्र नरेश बंसल ने ही नामांकन दाखिल किया था. इसके चलते नरेश बंसल निर्विरोध चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे. अब बतौर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है. ऐसे में उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. लिहाजा, जल्द ही भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है.

राज्यसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान

  • चुनाव संबंधित नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर रखी गई है।
  • 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • 9 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापसी की तिथि रखी गई है।
  • 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा।
  • 16 अक्टूबर को शाम 5:00 से मतों की गणना होगी।
  • 19 अक्टूबर से पहले चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा।

 

Spread the love

More Stories

You may have missed