Categories

September 1, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

1 min read

एसडीआरएफ के अनुसार कार जैसे ही रपटे से जा रही थी तभी खाले में बाढ़ आ गई, युवक-युवती के शव दो किलोमीटर दूर मिले

विकासनगर: देहरादून में भारी बारिश जानलेवा बन गई है. बीती रात भारी बारिश से खाले में आया बाढ़ का पानी एक कार को बहा ले गया. इस हादसे में एक युवती और एक युवक की मौत हो गई. एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है. कार सवार लोग घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मिले. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खाले में आई बाढ़ का पानी कितना अधिक था और उसका बहाव कितना तेज रहा होगा.

देहरादून के प्रेमनगर में भीषण हादसा: देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर SDRF टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के साथ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

तेज बहाव में बह गई कार: घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. उक्त क्रेटा वाहन में 01 युवक एवं 02 युवतियां सवार थे. SDRF टीम द्वारा रात्रि में प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अथक प्रयास करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया गया.

दो लोगों की मौत एक युवती घायल: सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 02 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया. वहीं सर्चिंग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया. दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया.

एसडीआरएफ ने रात में चलाया रेस्क्यू अभियान: एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई. प्रतिकूल परिस्थितियों और तेज बरसाती बहाव के बावजूद एसडीआरएफ जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू ,सर्चिंग कार्य किया गया. तब जाकर कार सवारों को रेस्क्यू किया जा सका.

एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि-

भारी बारिश के कारण सड़क के रपटें में बरसाती पानी का तेज बहाव होने से कार बरसाती खाले (नाले से बड़ा) में बह गई और करीब दो किलोमीटर दूरी पर मिली. दो लोगों की मौत हुई है. एक युवती घायल है.
-सुरेश तोमर, अपर उप निरीक्षक, एसडीआरएफ-

युवती के साथ हुआ चमत्कार: इस दुखद घटना के साथ ही इसमें एक चौंकाने वाली बात भी हुई है. कार के बाढ़ के पानी में दो किलोमीटर दूर तक बहने के बावजूद एक युवती बच गई. एसडीआरएफ ने युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. लोग इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

Spread the love

You may have missed