Categories

October 18, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

1 min read

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छाया है.

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के बुडलगांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था, जहां डूबने से युवक की मौत हो गई. मृतक टैक्सी चलाता था और 7 जुलाई को ही उसका विवाह हुआ था. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. वहीं परिजन घटना की जांच की मांग कर रही हैं.

बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर चौकाड़ी निवासी गिरीश राम (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोपाल वर्तमान में ऐंचोली में रहता था. बीते दिन वह अपने दोस्त हुड़ेती निवासी प्रदीप कुमार और गणाई गंगोली निवासी आईटीबीपी जवान अमित कोहली के साथ अड़किनी के बुडलगांव में बने स्विमिंग पूल में नहाने गए. तीनों जब नहा रहे थे तो गिरीश काफी देर तक स्विमिंग पूल से बाहर नहीं निकला. वह तैराकी अच्छी तरह जानता था, ऐसे में साथियों ने गोता लगाने का अनुमान लगाया. काफी देर होने पर जब साथियों ने डुबकी लगाकर गिरीश को बाहर निकाला तो वह बेहोश था. इसके बाद गिरीश को वह तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रारंभिक जांच में युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत वजह लग रही है. मामले की जांच की जा रही है.
-ललित मोहन जोशी, कोतवाल-

गिरीश का विवाह 7 जुलाई को पिथौरागढ़ के इग्यारदेवी से हुआ था. पत्नी के हाथों की मेहंदी भी अभी उतरी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया. गिरीश जब दोस्तों के साथ घर से गया तो जल्दी लौटने की बात कहकर गया था. पत्नी पति के लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन आखिर में देर शाम उसे पति के मौत की सूचना मिली. इससे वह बदहवास हो गई. घटना के बाद परिजन बेसुध हो गए. चौकोड़ी से मृतक के दादा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेर राम पिथौरागढ़ पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनका नाती गिरीश राम तैराक था, वह डूबकर नहीं मर सकता है. उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और इसकी रिपोर्ट पुलिस में करने की बात कही है. चौकोड़ी के ग्राम प्रधान मनोज सानी ने भी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है.

Spread the love

More Stories

You may have missed