Categories

October 9, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अमिताभ बच्चन ने की रामोजी फिल्म सिटी की तारीफ, शेयर किया एक्सपीरियंस, कहा- इसका वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटीग्रेटेड…

1 min read

अमिताभ बच्चन ने रामोजी फिल्म सिटी की तारीफ की है. उन्होंने आरएफसी में फिल्माए गए फिल्मों की शूटिंग का अनुभव भी साझा किया है.

हैदराबाद: रामोजी फिल्म सिटी भारत के हैदराबाद शहर में स्थित फिल्म स्टूडियो परिसर है. 2,000 एकड़ (810 हेक्टेयर) में फैला यह परिसर 2005 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है. इसे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो परिसर के रूप में मान्यता मिल चुकी है. यह कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग का केंद्र रहा है. हाल ही में, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस प्रतिष्ठित फिल्म सिटी की तारीफ की है.

सोमवार, 18 मई को अमिताभ बच्चन ने रामोजी फिल्म की तारीफ करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने अपने पोस्ट के कोट्स में लिखा है, ‘रामोजी फिल्म सिटी में मैंने जितनी भी शूटिंग की है, हर शूटिंग का अनुभव यादगार रहा है. मैंने इस फिल्म सिटी में पूरी सहजता के साथ शूटिंग की है. इसका वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन सुविधाएं और प्रोफेशनल माहौल फिल्ममेकिंग को आसान और आनंददायक बनाते हैं.’

आरएफसी के विकास पर प्रकाश डालते हुए बिग बी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘पिछले कुछ सालों में, यह दुनिया भर में फिल्ममेकिंग के सबसे बेहतरीन ठिकानों में से एक बन गया है.’ एक्टर ने फिल्म सिटी को शुभकामनाएं देते हुए आखिरी में लिखा, ‘भारतीय सिनेमा को पूरे जुनून और समर्पण के साथ सहयोग देने के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.’

रामोजी फिल्म सिटी का नाम आते ही आंखों के सामने जगमगाती रोशनी और तरह-तरह के फिल्म सेट नजरों के सामने आ जाते हैं; यहां दूर-दूर से पर्यटक लाइव-एक्शन परफॉर्मेंस से लेकर परियों की कहानियों जैसी परेड तक, सब कुछ देखने आते हैं. इसके अलावा, यह फिल्म सिटी अनगिनत फिल्मों की शूटिंग का जन्मस्थान भी है, जहां रचनात्मक रूप से काम किया जाता है. इस फिल्म सिटी ने हजारों सितारों की मेजबानी की है.

खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सूर्यवंशम’ (1999) की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी. इस फिल्म की शूटिंग मुगल-स्टाइल पैलेस जैसे सेट पर की गई थी, जिसके साथ एक बगीचा भी था.

इसके अलावा, एसएस राजमौली की ‘बाहुबली’, नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ (2024) जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग भी रामोजी फिल्म सिटी के अंदर ही हुई थी, जिसके लिए एक विशाल और खास तौर पर बनाया गया सेट इस्तेमाल किया गया था. इस सेट को अभी भी पर्यटकों के लिए संजोकर रखा गया है.

Spread the love

More Stories

You may have missed