Categories

September 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

Haldwani: नौ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया

1 min read

नौ साल की मासूम के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नौ साल की मासूम के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। मजदूरी से लौटे पिता को पड़ोसियों व बेटी से इस वीभत्स घटना की सूचना मिली तो वह रात में ही कोतवाली पहुंचे। देर रात पुलिस ने पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया।

मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करने वाले व्यक्ति की नौ साल की बेटी सोमवार को घर पर थी। शाम पांच बजे के आसपास 45 वर्षीय व्यक्ति उसके घर पहुंचा और मासूम बच्ची को गलत इरादे से छूने लगा। उसने प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पिता के अनुसार आरोपी ने रविवार रात और एक माह पहले भी गलत हरकत की थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

 

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश टंडन के खिलाफ लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 51, 5 (एम) (12 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिका पर लैंगिक हमला करना) , बीएनएस की धारा 351 (3) (जान से मारने की धमकी), 62 (2) (शारीरिक अक्षमता का फायदा उठाकर दुष्कर्म), 65 (2) (12 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ दुष्कर्म) की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

तलाक के बाद मां चली गई, बूढ़ी दादी ही सबकुछ

नौ साल की मासूम अपनी दो छोटी बहनों के साथ रहती है। पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। कुछ साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हुआ और मां चली गई। बच्चियों के लिए अब बूढ़ी दादी ही सबकुछ हैं। उनकी उम्र का फायदा उठाकर आरोपी ने गंदा कृत्य किया। पिता ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

Spread the love

More Stories

You may have missed