Categories

October 30, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी की सूचना

1 min read

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। बृहस्पतिवार को आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी। आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके थे। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आए आदेश के क्रम में आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 16 से 19 नवंबर के बीच हरिद्वार व हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की नई तिथि की जानकारी जल्द ही वेबसाइट व समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी।

 

 

Spread the love

More Stories

You may have missed