March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

सीएम धामी ने आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय रथ को किया रवाना, 125 दिनों में 240 शिविर लगाएगा

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डा.भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आने वाले 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर 240 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करेगा। इन शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिविर कार्यालय से रथ को रवाना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा और समयबद्ध लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से न केवल पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि ग्राम पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों की गति और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी विलंब के पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Spread the love

More Stories

You may have missed