March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

सीएम धामी ने दिए निर्देश, मानसून निपटते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

1 min read

प्रदेश में मानसून के कारण लगातार खराब हो रही सड़कों पर सरकार भी गंभीर हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा व अन्य जनहित के विषयों पर बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसून के तुरंत बाद सड़कों का सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए निविदा प्रक्रियाएं अभी से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनानते हुए इसे समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न व्यवस्था का जायजा लेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत किया जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत किया जाए।

पीएम मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती दो अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में सेवा, जनजागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्य आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रेत मिश्रित नमक की शिकायत की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों रेत मिश्रित नमक की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसके नमूने लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

More Stories

You may have missed