March 16, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

859 सफाई कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी, सीएम धामी का एलान

1 min read

मृत संवर्ग के अंतर्गत भर्ती 859 सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद अब रिक्त पदों पर नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा सकेगी। इसी तरह इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के स्वजन को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी का लाभ भी मिल सकेगा। सफाई कर्मचारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से इसके लिए मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। दरअसल कुछ वर्ष पूर्व 859 सफाई कर्मचारी नियमित किए गए थे, लेकिन तब इन कर्मचारियों की भर्ती मृत संवर्ग में कर दी गई थी। उसके बाद से लगातार सफाई कर्मचारी इस संवर्ग को समाप्त कर सामान्य कर्मचारियों की तरह सेवा लाभ की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है। मुख्यमंत्री आवास पर सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 859 स्थाई सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने के लिए शासनादेश जारी करने पर आभार प्रकट किया।
मकवाना ने कहा, मुख्यमंत्री ने पहले भी सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी। कांग्रेस शासनकाल में एक लाख के बीमा को बंद कर दिया गया, जिसे धामी सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख कर सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी। राज्य मंत्री मकवाना ने नाला गैंग रात्रि कालीन सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती, कर्मचारियों के कौशल प्रशिक्षण का अनुरोध किया।

Spread the love

More Stories

You may have missed