Categories

August 26, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने अनाथ बच्चों को भोजन एवं फल किए वितरित, जनता से की अपील।

1 min read

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे ( 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ) चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को जोड़ते हुए लायंस क्लब (पेटल्स) द्वारा तिलक रोड स्थित बाल विनीता आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों के लिए आयोजित भंडारे में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी बच्चों को भोजन एवं फल वितरण किया।
अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेशवासियों से अपील की निराश्रित बच्चों को तन मन धन से सदैव सहयोग करें ताकि वह भी आगे बढ़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, निशा शर्मा, प्रेमलता नंदन, रीना आनंद, सविता पंवार ,नीरू भट्ट उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed