Categories

August 26, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – टीकाकरण को लेकर बैठक, 27 सितंबर को 12 स्थानों पर होगा टीकाकरण।

1 min read

मसूरी : उप जिलाअधिकारी के कार्यालय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वंदना सेमवाल की अध्यक्षता में एक मीटिंग की गई। जिसमें मसूरी में टीकाकरण में हो रही कमी पर चर्चा की गई। व निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सिंतंबर को टीकारण उत्सव मनाया जायेगा जिसमें वृहद स्तर पर टीका करण किया जायेगा।
एसडीएम सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वंदना सेमवाल ने कहा कि मसूरी में कोविड, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण में कमी आयी है जिस पर अवगत कराया गया कि एएनएम की कमी के कारण टीकाकरण का कार्य नियमित नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए देहरादून से 12 टीमें टीकाकरण के लिए आयेंगी व मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में 12 स्थानों जबर खेत, बूचड़खाना, बार्लोंगंज, किंक्रेग, लाइब्रेरी, इंदिरा कालोनी, कुलडी बाजार, तारगली सहित अन्य स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा। इस मौके पर उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप राणा डॉक्टर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आभास सिंह, खंड शिक्षा प्रभारी कामोद शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल  सभासद कुलदीप रौंछेला, प्रताप पवार सीडीपीओ शिखा, संगीता भंडारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed