Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जोशीमठ के रवि ग्राम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पवार ने किया इस दौरान विशिष्ट अतिथि कल्पेश्वरी देवी सभासद सुनील, बचनी देवी सभासद परसारी, अंशुल भुजवाण पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, विमला भंडारी, दिक्का देवी आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की

दूसरे दिन की प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप मैं अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर भारती भुजवाण, दुसरे स्थान पर अंजलि, तीसरे स्थान पर खुशी रही तो वही कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान पर वर्षा राणा, दूसरे स्थान पर प्रिया डिमरी तीसरे स्थान पर रागिनी बहुगुणा विजय रही।
वहीं महिलाओं की रस्साकशी में परसारी और बड़गांव की महिला मंगल दलों ने फाइनल में प्रवेश किया है फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा साथ ही पुरुष वर्ग में भी रस्साकशी का फाइनल मैच मंगलवार को संपन्न होगा प्रतियोगिता के दूसरे दिन युवा संघर्ष समिति के संरक्षक समीर डिमरी ओम प्रकाश डोभाल, ललित थपलियाल, सौरभ राणा, अमित सती, प्रिया डिमरी, अमिशा विष्ट, सपना रावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed