Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ने निशाने बाज को साथ मिलकर किया सम्मानित।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भारत के राष्ट्रपति महामहीम रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित, जिन्होंने सामाजिक छेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज मे असहाय व्यक्तियों को सहयोग देकर उन्हें एक उच्च स्थान देने का प्रयास किया। निशानेबाज जे०पी० नोटियाल आज उत्तरकाशी नगर पहुचे नगर आगमन के बाद उनसे नगर पालिका में भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वही इस उपलक्ष में गंगोत्री विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश चौहान ने पालिका सभागार में पहुँच कर जेपी नोटियाल को बुके शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

वहीँ जीत के बाद विधायक सुरेश चौहान का नगर पालिका सभागार आने पर पालिका परिवार की ओर से उनका स्वागत कर उन्हें माँ गंगा की प्रतिमा भेंट की। जयप्रकाश नोटियाल राष्ट्रीय कोच और अध्यक्ष, भारत में पैरा शूटिंग, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) पिस्टल शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पिछले 33 वर्षों से उन्होंने भारत देश को कई खिलाड़ी दिए है। जिसमे जसपाल राणा (पदमश्री और अर्जुन अवार्डी), शिल्पी सिंह (अर्जुन अवार्डी), पीएन प्रकाश (अर्जुन अवार्डी), मनीष नरवाल (खेल रत्न और अर्जुन अवार्डी), सिंहराज (अर्जुन अवार्डी) और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजों जैसे प्रशिक्षित निशानेबाज मिले। उनके सहयोग से पैरा शूटिंग के मुख्य राष्ट्रीय कोच के रूप में, निशानेबाजों ने 2017 से 57 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं। टोक्यो 2020 पैरालंपिक में पैरा निशानेबाजों ने 02 स्वर्ण, 01 रजत और 02 कांस्य पदक जीते। भारत सरकार ने 2021 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

वही इस मौके पर सभासद देवराज बिष्ट, देवेंद्र चौहान, सुधा नोटियाल, जया जमनाल, प्रीति मंजरी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed