Categories

June 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

विधायक हरवंश कपूर के निधन पर मसूरी में भी शोक।

1 min read

मसूरी : प्रदेश से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व विधायक हरवंश कपूर के निधन से मसूरी में भी शोक की लहर व्याप्त है। उनसे जुड़े लोगों का कहना था कि हरवंश कपूर बहुत ही सरल स्वभाव व मृदुभाषी थे तथा उन्होंने मसूरी में भी श्रमिक आंदोलनों में भागीदारी की थी।
विधायक हरवंश कपूर के निधन पर नगर पालिका के मनोनीत सभासद व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हरवंश कपूर जैसा नेता का चले जाना मसूरी देहरादून ही नहीं पूरे प्रदेश की क्षति है। वह प्रदेश के वरिष्ठतम नेताओं में थे। उन्होंने कहा कि छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरूआत करने के बाद उन्होंने श्रमिकों के हितों के लिए राजनीति की व एक प्रखर श्रमिक नेता के रूप में कार्य किया। इस कारण उनका मसूरी आना जाना रहता था वह यहां पर विद्युत विभाग श्रमिक यूनियन के नेता के रूप में आते थे उनके साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व उत्तराखंड आंदोलनकारी कलम सिंह रावत के साथ श्रमिकों के हितों के लिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संघर्ष करते थे व उत्तर प्रदेश में श्रमराज्य मंत्री भी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वह लायंस क्लब के सदस्य भी थे तथा तब उनका मसूरी आना जाना रहता था व उनके मसूरी वासियों से मधुर संबंध थे। हरवंश कपूर के निधन पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हरवंश कपूर के निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने व उसके बाद भी लगातार विधायक रहे। वह प्रदेश के सबसे वरिष्ठतम विधायक थे जो करीब आठ बार विधायक रहे। पालिका के मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल ने भी विधायक हरवंश कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Spread the love

You may have missed