Categories

June 16, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

प्रीतम के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती – चौहान

1 min read

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, यमुनोत्री व धनोल्टी से तीन बार विधायक रहे प्रीतम सिंह पंवार को भाजपा में शामिल किये जाने के कदम को स्वागत योग्य बताया और कहा कि इससे निश्चित रूप से पार्टी और उत्तरकाशी जिले में मजबूती मिलेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने से यमुनोत्री, धनोल्टी विधानसभा के साथ ही सम्पूर्ण टिहरी व उत्तरकाशी जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और कई दलों से कार्यकर्ता भाजपा का रूख कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से युवा मुख्यमंत्री 60 प्लस के नारे के साथ प्रदेश में पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

Spread the love

You may have missed