March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – संचार क्रांति के नायक स्व० राजीव गांधी को भूले कांग्रेसी।

1 min read

मसूरी : देश में संचार क्रांति के जननायक स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस द्वारा मसूरी में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
वहीँ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती की सूचना नहीं दी गई, जिस कारण कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस बाबत जहां वरिष्ठ पदाधिकारियों पर दोष मढ़ा वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इससे अपना पल्ला झाड़ते नजर आए।
इस बारे में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जन क्रांति के नायक को आज भुला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं ना कहीं लापरवाही हुई है जिससे आज शहर में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया और ना ही स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया गया।
वहीँ मसूरी विधानसभा कांग्रेस यूथ अध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि कांग्रेस भवन में आज कार्यक्रम ना होना बहुत ही दुःखद है।
उन्होंने कहा कि जहां आज पूरे देश में स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीँ मसूरी शहर में एक भी कार्यक्रम ना होना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की कोई भी सूचना यूथ कांग्रेस को नहीं दी गई। इस मौके पर जब उनकेे द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने शहर में ना होने की बात कही।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल का कहना था कि कार्यक्रम 11 बजे निर्धारित था लेकिन भारी बारिश के चलते कार्यकर्ता नहींं पहुंच पाए जिससे कार्यक्रम आयोजित नहींं किया गया। बताया कि उन्होंने प्रदेेेश कांग्रेश मुख्यालय में जाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed