Categories

June 22, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

राम लीला में राम, सीता जन्म, शिक्षा व ताड़का तथा मारीच वध का मंचन किया गया।

1 min read

मसूरी : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, कैंपटी रोड बैंड पर आयोजित रामलीला के दौरान राम जन्म, सीता जन्म, राम लक्ष्मण की विश्वमित्र आश्रम में गुरूकुल शिक्षा, सहित ताड़का वध, व मारीच वध का मंचन किया गया।
राम लीला के मुख्य अतिथि व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने रीबन काट कर किया व कहा कि रामलीला का आयोजन किया जाना हमारी धर्मिक आस्था को मजबूत करने व नई पीढी को अपनी सांस्कृतिक विरासत कराने के लिए जरूरी है। उन्होंने रामलीला कमेटी का विशेष आभार व्यक्त किया कि वर्तमान दौर में जब इस तरह के आयोजन कराया जाना कठिन है उसके बाद भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय मसूरी में कई स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन किया जाता था लेकिन अब सभी जगह बंद हो गई लेकिन यहां पर अभी भी इस पंरपरा को जीवित रखा गया है यह बड़ी बात है।

इस मौके पर नागेद्र उनियाल, मनोज अ्रग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम सिंह टम्टा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed