Categories

October 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

62 लाख व्यक्तियों की बनी आभा आईडी, अब आयुष्मान कार्ड को लेकर धामी सरकार ने रखा ये लक्ष्य

1 min read

प्रदेश में अभी तक 62 लाख व्यक्तियों की भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा 54 लाख व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य मार्च 2024 तक शत-प्रतिशत व्यक्तियों की आभा आईडी और पांच वर्ष से अधिक आयुवर्ग के स्थानीय निवासियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का है।

आयुष्मान भव अभियान
प्रदेश में लगातार आभा आइडी और आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। आयुष्मान भव अभियान के तहत ये आइडी और कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति किया जा रहा जागरूक
इसके साथ ही सभी व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि समय से लक्ष्य प्राप्त हो, इसके लिए विभाग प्रयासरत है।

Spread the love

More Stories

You may have missed