December 10, 2023

घराट

खबर पहाड़ से-

गौरीकुंड – भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 16 लोगों का आज 12वें दिन भी सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी।

1 min read

रुद्रप्रयाग : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 16 लोगों का आज 12वें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 16 लोगों में से लापता चल रहे लोगों में से एक लड़की का शव मुनकटिया के पास नदी के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 08 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 15 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। आज रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें शामिल रही।

Spread the love